Saturday, February 14, 2026

CG Accident News : रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Must Read

कुसुमकसा से गांव लौट रहे थे युवक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव गुजरा जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा और तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने शवों को मर्चुरी में कराया शिफ्ट

घटना की खबर मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। रात अधिक होने के कारण शनिवार सुबह ही शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

“देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर हुई है। प्राथमिक तौर पर यह तेज रफ्तार और दृश्यता की कमी का मामला लग रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।”
— थाना प्रभारी, दल्लीराजहरा पुलिस

    Latest News

    Shankaracharya Avimukteshwarananda Statement : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का CM योगी पर पलटवार ‘आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों? हमें सरकारी प्रमाण नहीं चाहिए’

    वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है।...

    More Articles Like This