Thursday, February 12, 2026

CG NEWS : NH-43 पर मौत की रफ्तार, मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को पिकअप ने कुचला

Must Read

CG NEWS जशपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गम्हरिया में सुबह लगभग 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय नागरिकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG News : सरकारी स्कूल में धार्मिक पुस्तक बांटने पर विवाद; छात्रों के बैग से 14 बाइबिल बरामद, व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस

मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन अत्यधिक तेज गति से आ रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा।

हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

    Latest News

    Chaitanya Baghel : ‘जेल में कैदी ही लगाते थे इंजेक्शन’—भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने 170 दिनों की आपबीती सुनाई, जेल प्रशासन पर...

    Chaitanya Baghel , रायपुर — छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने जेल से बाहर...

    More Articles Like This