Wednesday, February 11, 2026

आधी रात डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर पहुंचे जयनगर थाने

Must Read
सूरजपुर। जयनगर में आधी रात को पुलिस अलर्ट मोड में दिखी, अचानक डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में रात्रि गश्त का हाल जाना। दिनांक 9-10 फरवरी 2026 की दरम्यिानी रात्रि में पुलिसकर्मी अचानक अपने बीच डीआईजी/एसएसपी को देखकर तत्काल अलर्ट मोड में आ गए। इस दौरान थाना के रिकार्ड अपडेट और नाईट आफिसर द्वारा रात्रि गश्त विवरण, निगरानी व गुण्डा बदमाशों की जानकारी बेहतर तरीके से बताने पर डीआईजी/एसएसपी ने गुड कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रात के समय आने वाले पीड़ितों की हरसंभव मदद करें, उनकी समस्या-शिकायतों पर त्वरित एक्शन लें।
थाने के औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने जयनगर थाना क्षेत्र के 2 रात्रि गश्त प्वाईंट पर तैनात अधिकारी व जवानों को चेक किया जहां वे एलर्ट पाए गए जिन्हें डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि संवेदनशीलता के साथ रात्रि गश्त करें इसका उद्धेश्य अपराध होने से रोकना, अपराधियों को पकड़ने के साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील व्यवहार करना है। ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्क गश्त और डॉक्टूमेंटेशन सहित पेशेवर व्यवहार से गश्त करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा उनसे चर्चा कर उनकी गुजारिशे भी पूछी।
    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This