बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आज मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। इस विवाह समारोह में एक ही मंडप के नीचे सभी जोड़े ने दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर द्वारा आयोजित यह गरिमामय समारोह ‘सिटी ग्राउंड’ में संपन्न हुआ।
इस कन्या सामूहिक विवाह समारोह में नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, पार्षद नरसिंह राव, श्रीमती बसंती समरथ, श्रीमती गिरिजा गुप्ता, श्रीमती आशा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती शांति नाग, संतु राम नाग, श्री राजेश शर्मा, श्रीती शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, ममता वर्मा, सीडीपीओ श्रीमती अर्चना सेमसन, श्रीमती संध्या ज्योति बाला, श्रीमती ज्योति मथरानी, श्रीमती अभिलाषा यादव, श्रीमती शांति वर्मा, श्रीमती प्रभा नेताम, आशाराम पोर्ते, मोहम्मद अहमद, श्रीमती वीनू हीरवानी, श्रीमती संध्या सिंह सहित अन्य अतिथिगण एवं जनप्रतिनिधि इस पुनीत कार्य के साक्षी बने।
Must Read
