Wednesday, February 11, 2026

CG Breaking News : मनेन्द्रगढ़ खुशियां बदलीं मातम में, महामाया मंदिर जा रहे 54 जोड़ों की बस पलटी, मची चीख-पुकार

Must Read

CG Breaking News , मनेन्द्रगढ़ — मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के नागपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी करने जा रहे 54 जोड़ों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार सभी 108 दूल्हे-दुल्हनिया घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

Raigarh Factory Blast : रायगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट में 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर जिंदगी से जूझ रहे

पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जनकपुर क्षेत्र के 54 जोड़े शादी के लिए रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रहे थे। ये सभी “दुर्गा बस” में सवार थे। मंगलवार को जैसे ही बस पोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रेलवे स्टेशन के करीब पहुँची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बस के शीशे तोड़कर जोड़ों को बाहर निकालना शुरू किया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री घायल हैं, जिनमें से 10 से अधिक जोड़ों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुँचाया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में अब तक किसी भी व्यक्ति की जान जाने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के बयान

“बस की रफ्तार सामान्य थी लेकिन मोड़ के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। हम सब शादी की खुशियों में डूबे थे कि अचानक जोरदार झटका लगा और बस पलट गई। चारों तरफ धूल और चीखें सुनाई दे रही थीं।” — एक घायल दूल्हा, नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र

    Latest News

    CG NEWS : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 14 ट्रेनें रद्द, 20 दिनों तक गोंदिया स्टेशन पर चलेगा मेगा ब्लॉक

    बिलासपुर/रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और असुविधाजनक खबर...

    More Articles Like This