Tuesday, February 24, 2026

परचनपाल में इंडियन पैट्रियट्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, का हुआ समापन,परचनपाल ने तोकापाल को 60 रनों से हरा कर किया खिताब अपने नाम

Must Read

जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर के निकट ग्राम परचनपाल में स्व. मुकेश चावड़ा , स्व.मंगली साहू , स्व.शंकर सिंह ठाकुर और स्व .दिव्या ठाकुर की स्मृति में ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता इंडियन पैट्रियट्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के नाम से महेंद्र साहू और रवींद्र ठाकुर के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विजेता को पुरस्कार राशि ₹31000 और उपविजेता को ₹21000 निर्धारित की गई थी। जिसमें प्रथम पुरुस्कार की राशि गांव के सरपंच जयंती नेताम के द्वारा प्रदान की गई।
प्रतियोगिता का आगाज 21 जनवरी को हुआ और इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें फायनल मुकाबले के लिए परचनपाल और तोकापाल की टीम ने अपनी जगह पक्की की।
26 जनवरी को दोनों टीमों के मध्य खिताबी मुकाबला खेला गया ,जिसमें टॉस जीतकर परचनपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए , राहुल नाग के 54 रनों की बदौलत , निर्धारित 20 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य तोकापाल की टीम को दिया । जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तोकापाल की टीम परचनपाल के गेंदबाज उत्कर्ष ठाकुर के आगे बेबस नजर आई और जहां उत्कर्ष ने तोकापाल के 4 विकेट लेकर तोकापाल की टीम को मात्र 100 रनों समेटने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 60 रनों से जीत दर्ज कर खिताब को अपने टीम के नाम किया, फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया ।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गांव की सरपंच जयंती नेताम सम्मिलित हुई और उन्होंने विजेता टीम परचनपाल को विजेता ट्रॉफी और ₹31000 रुपए प्रदान किया वहीं उपविजेता तोकापाल को ट्रॉफी और ₹21000 का पुरस्कार प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता में बेस्ट बेस्टमैन और मेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनस खान को प्रदान किया गया , जबकि बेस्ट बॉलर रविंद्र ठाकुर और बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार पतिराम सेठिया को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान नगर एवं आसपास ग्राम के खेल प्रेमी दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    Latest News

    New Passport Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में पासपोर्ट बनाना हुआ आसान, अब महीनों नहीं सिर्फ 7 दिन में आएगा घर

    New Passport Rules 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ के उन हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है...

    More Articles Like This