Tuesday, February 24, 2026

सेजेस करीतगांव में बसंत पंचमी पर गूंजे वैदिक मंत्र

Must Read

​जगदलपुर, 24 जनवरी 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) करीतगांव में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में ज्ञान और संगीत की देवी माँ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
​विद्यालय प्रांगण उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया जब संस्कृत व्याख्याता श्री तुषार साहू ने वैदिक मंत्रोच्चार और संपूर्ण श्लोकों के साथ माँ सरस्वती की पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती मोनिता पानिग्राही ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और समस्त विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के दौरान व्याख्याता श्री लुप्तेश्वर आचार्य सहित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षकगण श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।
​पूजा के मध्य छात्राओं की सुमधुर स्वरलहरियों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। कक्षा 10वीं की छात्रा कु. मोनिका कश्यप और कु. रोशनी नाग ने माँ सरस्वती की स्तुति प्रस्तुत की, वहीं कु. नैना कश्यप और कु. मनीषा ठाकुर द्वारा गाई गई सरस्वती वंदना ने सभी का मन मोह लिया।
​इस संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी श्री राहुल सिंह ठाकुर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री वाणी हुमने एवं श्री लोकेश निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक, एनएसएस के स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This