Tuesday, February 24, 2026

CG NEWS : माओवादी संगठन में मचा हड़कंप, सीनियर महिला कैडर के आत्मसमर्पण की चर्चा से बढ़ी बेचैनी

Must Read

जगदलपुर। सुरक्षा बलों की लगातार और आक्रामक कार्रवाई के बीच माओवादी संगठन के भीतर एक बार फिर अस्थिरता के संकेत सामने आ रहे हैं। ओडिशा से जुड़े माओवादी नेटवर्क में अंदरूनी दरार की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे संगठन की रणनीति और नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इसी क्रम में एक सीनियर महिला माओवादी कैडर के संभावित आत्मसमर्पण की खबरों ने संगठन के भीतर हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला कैडर लंबे समय से संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाल रही थी और उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई थी।

लगातार हो रहे एनकाउंटर, गिरफ्तारी और विकास कार्यों के चलते माओवादी कैडर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अंदरूनी मतभेद, संसाधनों की कमी और स्थानीय समर्थन के कमजोर पड़ने से कई कैडर मुख्यधारा में लौटने की राह तलाश रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो इससे न केवल माओवादी संगठन की कमर टूटेगी, बल्कि नेटवर्क और रणनीतिक जानकारियों के उजागर होने की भी संभावना है। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

    Latest News

    AI Summit Uproar : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस बोली- “यह मोदी की सनक और तानाशाही”

    नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को...

    More Articles Like This