कोरबा। प्रेस क्लब, कोरबा के सदस्य और स्थानीय पत्रकार दीपक गुप्ता की माता श्रीमती कौशिल्या देवी (70 वर्ष) का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से प्रेस क्लब और बालको क्षेत्र के परिचितों में शोक की लहर है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीमती कौशिल्या देवी की अंतिम यात्रा शुक्रवार की सुबह बालको के परसाभाठा स्थित उनके निज निवास से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
