Thursday, January 22, 2026

26 January liquor Sale Ban : 26 जनवरी को शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Must Read

कोरिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को कोरिया जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन शराब की बिक्री, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग और पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित किया जाता है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

    Latest News

    छपोरा में श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में, शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती,जिला पंचायत सदस्य,सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह

    छपोरा ग्राम में स्थित माँ घाटगोसाईन दाई मंदिर परिसर में श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन...

    More Articles Like This