कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर सॉफ्टबॉल दल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कोरबा जिले के खिलाड़ी रामानंद मिश्रा की अहम भूमिका रही। उनका इस दल का हिस्सा होना पूरे कुसमुंडा एवं कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है।
रामानंद मिश्रा कोरबा जिले से राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबॉल में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस सफलता ने जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा दी है और खेल के क्षेत्र में कुसमुंडा जिला कोरबा की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मजबूत किया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर रामानंद ने यह मुकाम हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, जिला खेल संघ और स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल दल के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर की मेहनत और टीम भावना की भी सर्वत्र सराहना की जा रही है, जिनके संयुक्त प्रयास से यह सफलता संभव हो सकी।
इस मौके पर तेजस कुसमुंडा प्राचार्य श्री लक्ष्मीकांत साहू एवं व्यायाम शिक्षक मानस केशरवानी ने खिलाड़ी को बधाई दी इस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सफलता आने वाले समय में प्रदेश और जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को कांस्य, राजा गुरु बालक दास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कुसमुंडा के रामानंद मिश्रा ने बढ़ाया जिले एवं राज्य का मान
Must Read
