CG Crime News : जंगल में खूनी वारदात! बुजुर्ग का मिला गर्दन कटा शव

Must Read

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. गुरुवार को बैंस निकला बुजुर्ग जब शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने तलाश शुरू की. रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला रामचंद्रपुर थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जंगल में मिले उनके शव का आधा गर्दन कटा हुआ पाया गया. पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश समेत कई एंगल में जांच कर रही है. परिजन और ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. मामले में मर्ग कायम कर रामचंद्रपुर पुलिस जांच कर रही हैं.

    Latest News

    Naxal Surrender News : 124 नक्सलियों ने डाले हथियार, PLGA कमांडर टीम के बड़े चेहरों ने छोड़ी जंग

    Naxal Surrender News , हैदराबाद/रायपुर — लाल आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को शनिवार को...

    More Articles Like This