Sunday, March 1, 2026

13 राज्यों की 48 विधानसभा उपचुनावों में भाजपा का बजा डंका, सिर्फ 7 सीटों पर सिमटी कांग्रेस; जानें बाकी दलों का हाल

Must Read

महाराष्ट्र ,और झारखंड विधानसभा के साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को सात सीटों पर अपना कब्जा जमा चुकी है।उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी ने फतेह हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर चुनाव जीता है।

अगर एनडीए की बात करें तो गठबंधन को कुल 25 सीटों पर कामयाबी मिली है। वहीं I.N.D.I.A को 16 सीटों पर कामयाबी मिली। उत्तर प्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक पर भाजपा की सहयोगी रालोद ने कब्जा जमाया है।

विधानसभा सीट
विजेता
पार्टी
मीरापुरमिथलेश पालरालोद
कुंदरकीरामवीर सिंहभाजपा
गाजियाबादसंजीव शर्माभाजपा
खैरसुरेंदर दिलेरभाजपा
फूलपुरदीपक पटेलभाजपा
कटेहरीधर्मराज निषादभाजपा
मझवांशुचिस्मिता मौर्याभाजपा
करहलतेज प्रताप सिंहसपा
सीसामऊनसीम सोलंकीसपा

 

  • पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। सभी सीटों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की। सिताई से संगीता रॉय, मदारीहाट से जयप्रकाश तोप्पो, नईहटी से सनत डे, हरोआ से शेख रबिउल इस्लाम, मेदनीपुर से सुजॉय हजरा और तालनदगरा से फाल्गुनी सिंहबाबू ने चुनाव जीता है।
  • पंजाब की कुल चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने बरनाला विधानसभा सीट आप से छीन ली है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने फतेह हासिल की है।
  •  राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। यहां भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया है। एक सीट दौसा पर कांग्रेस आगे है। चौरासी विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के अनिल कुमार कटारा ने जीत दर्ज की।
  • असम की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर कामयाबी मिली। सिड़ली सीट पर युनाइटेड पीपुल्स पार्टी ( लिबरल) के निर्मल कुमार ब्रह्म जीते हैं। बोंगईगांव से असम गण परिषद की दीप्तीमाई चौधरी ने जीत हासिल की।
  •  बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। दो सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर हम व जेडीयू ने अपना कब्जा जमाया है।
    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This