Sunday, March 1, 2026

नक्सलियों ने सचिव और ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काट डाला

Must Read

जगदलपुर ,छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों ने पंचायत सचिव और एक ग्रामीण को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों घर से किडनैप कर ले गए थे। नक्सलियों ने पर्चा जारी कर दोनों पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10-15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। इसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप हत्या की है।

वारदात के बाद दोनों के शवों को मौके पर ही छोड़कर नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले। वहीं जब इसकी खबर पुलिस को मिली तो जवान मौके के लिए निकले। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

वारदात के बाद नक्सलियों की वाजेदु वेंकटपुरम क्षेत्र की सचिव शांता ने पर्चा जारी किया है। पर्चा में लिखा है कि ये दोनों पुलिस के लिए काम कर रहे थे। पुलिस के मुखबिर बन गए थे। पिछले कुछ साल से माओवादियों की गतिविधि की जानकारी पुलिस को दे रहे थे। यही वजह थी कि दोनों को मौत की सजा दी गई।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This