Saturday, January 17, 2026

India GDP : आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए गुड न्यूज, 2026 में GDP 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए राहत भरी और सकारात्मक खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 6.5 प्रतिशत की वृद्धि से कहीं बेहतर मानी जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मजबूत घरेलू मांग, औद्योगिक उत्पादन में सुधार और सेवा क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के चलते आर्थिक रफ्तार में तेजी आने की संभावना है। निवेश गतिविधियों में बढ़ोतरी और बुनियादी ढांचे पर जोर भी GDP ग्रोथ को मजबूती देने वाले प्रमुख कारक बताए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं और महंगाई नियंत्रण में रहती है, तो भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।

Latest News

IPS Jitendra Shukla : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NSG में एसपी स्तर के पद पर नियुक्ति

IPS Jitendra Shukla , रायपुर/दिल्ली। 2013 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में...

More Articles Like This