Sunday, March 1, 2026

कोरबा-चाम्पा मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, दो युवक घायल

Must Read

कोरबा। शुक्रवार की देर रात कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम मड़वारानी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार संख्या सीजी 12 बीजे 8005 में सवार दो युवक घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब ये युवक कोरबा की ओर आ रहे थे।

घायलों में से एक युवक की पहचान प्रिंस जायसवाल (पिता- दुर्गा प्रसाद जायसवाल), निवासी पुरानी बस्ती, कोरबा के रूप में की गई है। दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है, लेकिन यह घटना सड़क पर गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण हुई या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी की स्थिति का जायजा लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    Latest News

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple : चंदखुरी मंदिर पहुंची श्रीराम की 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा

    Chandkhuri Kaushalya Mata Temple , रायपुर — विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर, चंदखुरी में भगवान श्रीराम की नई...

    More Articles Like This