Tuesday, February 24, 2026

CG NEWS : विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल गिरफ्तार, आरक्षक से मारपीट के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल

Must Read

कोरबा में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को आरक्षक से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, आरक्षक विकास कोसले करतला थाने से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए थे और रात में अपने घर लौट गए। घर पर मौजूद आरक्षक कोसले को उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े ने दौड़ते हुए आकर बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके साथ मारपीट की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This