Wednesday, January 21, 2026

CG BREAKING : चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान कांग्रेसियों की आतिशबाजी से महिला पत्रकार घायल

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान जश्न का माहौल उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आतिशबाजी में एक महिला पत्रकार घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए और आतिशबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान एक पटाखा महिला पत्रकार के पास आकर फट गया, जिससे वह घायल हो गई। घायल पत्रकार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जश्न के नाम पर लापरवाही बरती गई, जिससे एक मीडियाकर्मी को चोट पहुंची। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

    Latest News

    CG Breaking News : मृतक के परिजनों से FIR के बदले रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

    दुर्ग। जिले में पुलिस महकमे की छवि को धूमिल करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना...

    More Articles Like This