सक्ती। जांजगीर-चांपा व सक्ती जिला सहित राज्य भर के नवाचारी शिक्षकों द्वारा प्रकाशित की जा रही शैक्षणिक मासिक पत्रिका शिक्षा सारांश सफलता पूर्वक चार वर्ष पूर्ण कर चुका, पत्रिका का 32 वां अंक आज 1 जनवरी 2026 को जारी किया गया जिसमें राज्य भर के शिक्षकों के शैक्षिक नवाचारों को निःशुल्क प्रकाशित किया गया है। शैक्षिक पत्रिका के प्रधान संपादक राजेश कुमार सूर्यवंशी है। पत्रिका के संपादक शैल कुमार पांडेय ने बताया कि पत्रिका में राज्य भर के स्कूली शिक्षा में बेहतर योगदान करने वाले शिक्षकों के कार्यों का प्रकाशन किया गया है। शैक्षिक पत्रिका शिक्षा सारांश के संरक्षक सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े है तथा शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन मार्गदर्शक है। भारत सरकार के कापीराइट कार्यालय से पंजीकृत 100 पृष्ठों वाली पत्रिका प्रत्येक माह 1 तारीख को आईएसबीएन नंबर के साथ प्रकाशित की जाती है। पत्रिका के संपादन मण्डल में शैल कुमार पाण्डेय सक्ती, असीमधर दीवान, डा. अनिल कुमार प्रधान राजनांदगांव, श्रीमती जयंती दुबे जांजगीर, श्रीमती सत्या सूर्यवंशी जांजगीर, श्रीमती रंजना नायक जांजगीर, श्रीमती चंद्रिका भवानी जांजगीर, श्रीमती डा. कुसुम जैन कांकेर, नरेन्द्र कुमार राठौर जांजगीर, रमाकांत पाण्डेय रायगढ़, श्रीमती संगीता वर्मा रायपुर, श्रीमती ज्योति सराफ जांजगीर, संजय कुमार गुप्ता सूरजपुर, रमाकांत सिदार कोरबा, चेतन दास सार्वा मोहला मानपुर, तुलेश्वर सेन खैरागढ़ छुईखदान, हेमंत कुमार श्रीवास बिलाईगढ़, लखन लाल भारद्वाज जशपुर, विवेकानंद दिल्लीवार दुर्ग, अनिल कुमार शर्मा बिलासपुर, सुश्री चानी ऐरी बिलासपुर, श्रीमती शालिनी दुबे बेमेतरा, श्रीमती सत्या कौशिक शामिल है जिन्होंने पत्रिका के सफलता पूर्वक चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई प्रेषित की है।
Updated:
शिक्षा सारांश शैक्षणिक मासिक पत्रिका के चार साल पूर्ण, 32 वां अंक जारी…
Must Read
Latest News
CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बोलेरो ने मां-बेटी को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
कांकेर।' 20 मार्च, 2026 छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नरहरपुर मार्ग पर...

