Wednesday, January 21, 2026

Bastar Pandum 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल, विदेशी राजदूत भी लेंगे भाग

Must Read

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से इस वर्ष भी ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश की नजरें बस्तर पर टिकी रहेंगी।

बस्तर पंडुम की खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शिरकत प्रस्तावित है। इसके अलावा कई विदेशी राजदूत और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेकर बस्तर की जनजातीय संस्कृति से रूबरू होंगे।

आयोजन के दौरान बस्तर अंचल की विविध जनजातियों द्वारा लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, हस्तशिल्प, वेशभूषा और रीति-रिवाजों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। बस्तर पंडुम न केवल सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देता है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This