CG NEWS : राज्य के सभी अधिकारी-कर्मचारी 31 जनवरी तक चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड करें, साप्रवि का आदेश

Must Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक विभाग (साप्रवि) ने राज्य के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश जारी किया है कि वे इस वर्ष के लिए अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण 31 जनवरी 2026 तक एनआईसी के स्पैरो पोर्टल पर अपलोड करें।

शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-19(1) के तहत प्रत्येक शासकीय सेवक के लिए अपने अचल और चल संपत्ति का वार्षिक विवरण समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

सपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दें, ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

यह कदम शासन द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति संबंधी जानकारी का सही रिकॉर्ड रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    Latest News

    CG BREAKING : होली के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले

    सक्ती : होली के त्योहार के बाद पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ऑफिस से जारी इस आदेश में...

    More Articles Like This