Saturday, January 17, 2026

शाहपुर में कांग्रेस की 140वीं स्थापना वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

इंडियन नेशनल कांग्रेस की 140वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर शाहपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का फूलमाला, शॉल एवं कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र महाजन ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश की आज़ादी के संघर्ष की अनोखी गाथा है। स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के हजारों सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। महात्मा गांधी, मोतीलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, गोपाल कृष्ण गोखले, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, सुब्रमण्यम भारती, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज़ादी की निर्णायक लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल देश को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि संविधान निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनेक कांग्रेस नेता वर्षों तक जेलों में बंद रहे। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही भारत आज़ाद हो सका। कांग्रेस की इस गौरवशाली परंपरा को बाद में लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना होगा।
अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गोपाल महाजन, रामभाऊ लांडे, मुरलीधर महाजन, हंसराज पाटिल, इन्द्रसेन देशमुख, किशोर देधमुख,शैलेन्द्र इंगले, सुशीला बाई बाविस्कर, आरती लांडे, प्रवीण टेभुरने, कैलाश असेरकर, मुकेश बुंनगाड़, नितिन इंगले, गणेश पाटील,
चूड़ामन लोखंडे,
मोहित महाजन,
कैलाश गावंडे,
अशोक पाटील,
गंभीर पाटील
भागवत दादा बार्डीवाले
राजेन्द्र गावंडे, बलवंत पाटिल, किशोर चौधरी,मनीष महाजन सहित कांग्रेस की सभी इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News

Kids on Instagram : कैसे बनाएं बच्चे का Instagram अकाउंट और किन बातों का रखें खास ध्यान?

नई दिल्ली।' सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इंस्टाग्राम आज सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। इस...

More Articles Like This