सक्ती: राजा धर्मेंद्र सिंह बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Must Read

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा जारी सूची के तहत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में सक्ती के राजा धर्मेंद्र सिंह को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजा धर्मेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है। आदिवासी समाज में राजा धर्मेंद्र सिंह का खासा प्रभाव माना जाता है, जिसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलने की संभावना है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले में अनुसूचित जनजाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

राजनीति में रहा है सक्रिय योगदान

उल्लेखनीय है कि राजा धर्मेंद्र सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र हैं। वे वर्तमान में जिला पंचायत सक्ती के सदस्य एवं सभापति हैं और पूर्व में जनपद पंचायत सक्ती के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में आदिवासी समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

उनके कार्यकाल में आदिवासी समाज के कई बड़े सम्मेलन आयोजित किए गए थे। साथ ही उन्होंने पूर्व में जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Latest News

    Road Accident News : 14 चक्का ट्रक ने वन विभाग के वॉचमैन को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा

    Road Accident News , बालोद — छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने...

    More Articles Like This