सहकारिता क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: पूर्व विधायक रजनीश सिंह बिलासपुर DCCB के अध्यक्ष; भोजराज देवांगन को हाथकरघा संघ की कमान

Must Read

बिलासपुर/कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सहकारी संस्थाओं में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ करते हुए पूर्व विधायक श्री रजनेश सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर मर्यादित का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री सिंह का निवास ग्राम व पो. पोवरहा (बिलासपुर) है और वे पहले बेलतरा से विधायक रह चुके हैं।

इसी क्रम में, कोरबा जिले से आने वाले श्री भोजराज देवांगन को राज्य स्तर की महत्वपूर्ण संस्था छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित का अध्यक्ष/ प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री देवांगन कोरबा के निवासी हैं।
यह नियुक्तियाँ छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1962 के नियम 43-2(क) के तहत की गई हैं। इन नियुक्तियों को सहकारिता आंदोलन को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार का अहम फैसला माना जा रहा है।

0 DCCB बिलासपुर की टीम हुई घोषित

श्री रजनेश सिंह के साथ ही, श्रीमती रजनी साहू (अकलतरा, जांजगीर-चांपा) को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

0 अन्य प्रमुख नियुक्तियां

* श्री निरंजन सिन्हा: अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर

* श्री रामकिशुन सिंह: अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा
यह फेरबदल राज्य की सहकारी समितियों के कामकाज में नई ऊर्जा भरने का प्रयास है।

भाजपा कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिला सहकारी बैंक/सोसायटी के सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को नवदायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This