Saturday, January 17, 2026

CG News : मटका दौड़ सहित विभिन्न खेलों में एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियों की रही खास भागीदारी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

CG News , बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव–2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष खेल महोत्सव में महिला सशक्तिकरण और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Mohammad Mokim : सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व और संगठन पर सवाल उठाने वाले पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को कांग्रेस ने बाहर निकाला

महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए कई रोचक और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र मटका दौड़ रही, जिसमें एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियों ने सिर पर मटका रखकर दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

इसके अलावा कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रस्साकशी, योग, फिटनेस गतिविधियां और टीम गेम्स भी आयोजित किए गए। महिलाओं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना तथा आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसईसीएल प्रबंधन ने महिला प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यस्थल व परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव ने न केवल महिलाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने का काम किया, बल्कि नारी शक्ति के उत्साह, ऊर्जा और एकजुटता का भी सशक्त संदेश दिया।

Latest News

Vande Bharat Sleeper Train Starts : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हुई शुरू, पीएम मोदी ने मालदा से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली/मालदा।' देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शनिवार को शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

More Articles Like This