Saturday, January 17, 2026

17 को शिव सेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र बनाने एवं गौ हत्या बंद करने जंतर-मंतर में प्रदर्शन – कमल सोनी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

राजनांदगांव _ शिवसेना द्वारा देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने गौ हत्या बंद करने दंतेवाड़ा से राजधानी रायपुर तक हिन्दू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली जंतर मंतर में 17 दिसम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा कार्यक्रम में जिले से बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
शिव सेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी कहा कि शिव सेना द्वारा हिन्दू राष्ट्र की मांग एवं गौ हत्या बंद करने, गौमाता को राज माता घोषित करने, गांव गांव में स्थित गौठान को गौशाला बना कर दो कर्मचारी नियुक्त कर धुमंतु गौ वंश को रखने पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवम्बर माह में हिन्दू राष्ट्र एवं गौ रक्षा की मांग को लेकर दंतेवाड़ा से रायपुर तक 4 दिवसीय हिन्दू राष्ट्र मोर्चा के सफल आयोजन के बाद अब 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर महा धरना का आयोजन किया जा रहा है प्रदेश सचिव सोनी ने बताया कि शिव सेना प्रदेश प्रमुख श्री धनंजय सिंह परिहार जी नेतृत्व हिन्दू राष्ट्र एवं गौ रक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से दिल्ली जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया जा चुका है जो कि 17 दिसंबर को हिन्दू राष्ट्र, गौ रक्षा सहित, समान नागरिक संहिता लागू किया जाये ,सी.ए.ए. और एन.आर.सी. सारे देश के लिए लागू हो, जनसंख्या नियंत्रण कानून सारे देश के सभी वर्गों में लागू किया जाए, धार्मिक स्थल किसी भी धर्मो का हो उनका दुरूपयोग देश या एकता के विरूद्ध होने पर उक्त स्थल की पूर्ण तालाबंदी करना साथ ही राजसात करण किया जाये, सभी धार्मिक स्थलों को एकरूपता से देखा जाए, मदरसों के मौलवियों को सरकारी मदद बंद की जाये और विदेशी फंड पूर्ण रूपेण बंद किया जाये, दंगों में शामिल दंगाइ‌यों पर सख्त कार्यवाही किया जाये जिसमें नागरिकता खत्म करना, सरकारी मदद से उन्हें और उनके सारे घर वालों को प्रतिबंधित करना, वोट का अधिकार निषेध करना, आजीवन कारावास की सजा दोषियों के ऊपर लागू हो, देश में उन प्रदेशों में जहां कानून का पालन उचित स्वरूप में नही हो रहा हो जो देश हित से संबंधित कदम उठाने में कोताही बरती जा रही हो और स्थानीय प्रशासन सहयोग न करता हो ऐसी स्थितियों के लिए ऐसा कानून पारित किया जाये जिससे असामान्य स्थिति में आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. पर केन्द्रीय सरकार दखल देकर लॉ एण्ड ऑर्डर लागू करवा सके, कश्मीर में देश भर से वहां बसने के इच्छुक जनसंख्या के लिए व्यवसायिक या घरेलू उपयोग के जमीन जायदाद पर सरकारी दरों से ज्यादा छूट दिया जाए साथ ही प्रत्येक को आग्नेय हथियार का लायसेंस भी दिया जाए, जरूरी चीजों (खाने पीने का सामान, अनाज, खाने का तेल, बिजली दर) पर मूल्य नियंत्रण केन्द्रीय सरकार सख्ती से लागू करें, पेट्रोलियम पदार्थों पर से केन्द्रीय और राज्यों के सरकारी करों को समाप्त इससे आमजनता को आसान जीवने जीने के लिए राहत मिलेगी ऐसी मांगो को लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिव सेना राजनांदगांव जिला प्रमुख आकाश सोनी ने कहा कि जिले एवं ब्लाक विधानसभा स्तर के पदाधिकारी श्री चंद्रेश बघेल, संजय सरपे, मुकेश साहु, नीलकंठ यादव, संजय यादव, थरवेतन साहु, हरेन्द्र मालेकर, सहित सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है प्रदेश सचिव कमल सोनी ने कहा प्रदेश से बड़ी संख्या में शिव सैनिक जंतर मंतर में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करवाकर जल्द मांग पूरी करवाएंगे

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This