Saturday, January 17, 2026

ओलम्पिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारम्भ,6 बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता मैरी कॉम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में बस्तर ओलम्पिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगताओं का शुभारम्भ किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस आयोजन में देश की पद्मश्री बॉक्सर और 6 बार की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता एमसी मैरीकॉम शामिल हुई।
कार्यक्रम में 7 जिलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य अतिथियों को सलामी दी ।इस पश्चात मंत्री केदार कश्यप सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने अपने अपने उद्धबोधन में बस्तर ओलम्पिक की जमकर सराहना की।
बता दें कि इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग के 7 जिलों से 3500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है की सामने बड़ी संख्या में आत्म समर्पित माओवादी और नक्सल पीड़ित परिवारों की भी एक टीम भाग ले रही सभी है जिसे नुआ बाट के नाम से जगह दी गई है ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक पूरे देश में प्रसिद्धि पा रहा है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलम्पिक का उल्लेख किया था।
उन्होंने बताया इस 3 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे और खिलाड़ियों को पुरस्कृत उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
मैरी कॉम ने बस्तर ओलम्पिक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बस्तर ओलम्पिक के आयोजन में उन्हें बुलाए जाने पर वह राज्य सरकार और उनके अधिकारियों के प्रति आभारी हैं । उन्होंने कहा कि वह भी जनजाति समुदाय से आती हैं और यहां आदिवासी समुदाय को खेल के जरिए आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं । उन्होंने कहा कि भविष्य में बस्तर के खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन करें यही शुभकामनाएं वह देना चाहती हैं।

Latest News

Chhattisgarh News : नगर निगम कमिश्नर पर गंभीर आरोप, कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Chhattisgarh News :  दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर का एक मामला इन दिनों छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चर्चा का...

More Articles Like This