मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Must Read

जगदलपुर, 11 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर गुरुवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप,विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री श्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा होंगे।

हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के एमआईसी के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आईजी श्री सुंदरराज पी., कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी ने स्वागत किया।

    Latest News

    Chhattisgarh Holi Crime News : रिश्तों का कत्ल कलयुगी बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट, होली की रात मचा कोहराम

    Chhattisgarh Holi Crime News , अंबिकापुर — सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में होली के जश्न के बीच...

    More Articles Like This