शहडोल में दुखद हादसा: बस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत – चालक फरार

Must Read

शहडोल। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे शहडोल बस स्टैंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्यौहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दादू एंड संस कंपनी की बस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक महेश पाठक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद हड़कंप, चालक बस छोड़कर फरार

घटना होते ही बस चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बस को जब्त कर थाने भिजवाया। आरक्षक महेश पाठक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस दर्दनाक घटना को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भावुक हो उठे। कई की आंखों में आंसू झलक आए।

आरक्षक महेश पाठक कोतवाली में पदस्थ

मृतक आरक्षक महेश पाठक शहडोल कोतवाली में पदस्थ थे और हादसे के समय बस स्टैंड परिसर में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी।

⚠ बस स्टैंड में लगातार खतरा

स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों का कहना है कि—

बस चालक अक्सर तेज रफ्तार में बस स्टैंड के अंदर घुसते हैं

नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से रास्ते संकरा और अव्यवस्थित है

अव्यवस्था के कारण ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है

इस हादसे ने बस स्टैंड की अव्यवस्थित व्यवस्था और लापरवाह बस चालकों की समस्या को फिर से उजागर कर दिया है

    Latest News

    Diesel Theft Case : पुलिस की बड़ी सफलता डीजल चोरी और ड्राइवर से लूट करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    Diesel Theft Case , रायगढ़ — जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में बुधवार रात डीजल...

    More Articles Like This