छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइन दरें लागू होने से हड़कंप मच गया है। कई जगहों पर जमीन के दाम दोगुने से आठ गुना तक बढ़ गए हैं। आम जनता, किसान, कारोबारी और विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 2017 के बाद पहली बार दरें बढ़ाई गई हैं। अगर जनता को परेशानी हुई या रजिस्ट्री प्रभावित हुई तो सरकार फैसले पर पुनर्विचार करेगी। विभागीय स्तर पर चर्चा जारी है, जल्द राहत का ऐलान संभव है।
छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों से जमीन के दाम 5-9 गुना बढ़ने पर हंगामा मचा है। दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों ने कलेक्ट्रेट घेराव कर चक्का जाम किया। उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पानी के पाउच फेंके गए, झड़प हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई प्रदर्शनकारी घायल, 7-8 गिरफ्तार। कांग्रेस ने पुतला दहन किया। सीएम साय ने पहले ही कहा था कि जनता को तकलीफ हुई तो फैसला वापस लेंगे। विरोध तेज, राजनीतिक हलचल बढ़ी।
