कोरबा में ठंड के बीच स्कूलों का समय बदला, कक्षा 1 से 5 के लिए समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:00

Must Read

कोरबा। जिले में बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के समय में तुरंत बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मदरसा स्कूलों पर लागू होगा।

निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 से 5 सुबह 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक क्लास चलेगी। कक्षा 6 से 12 के लिए पहली शिफ्ट 8:30 से 12:30 और दूसरी शिफ्ट 12:15 से 4:30 बजे होगी। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक कर दिया गया है।

यह संशोधित समय-सारणी 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। सभी प्राचार्यों को नए समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और आदेश की जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    Latest News

    रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार सोमवार 02 मार्च को हुआ संपन्न।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए सामिल, और प्रदेश के जनता को दिये...

    जगदलपुर शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक, मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की...

    More Articles Like This