Friday, December 5, 2025

बस्तर में चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

आरोपी की पहचान सोनू बघेल पिता नारायण बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी गांधी नगर वार्ड, गंगामुंडा, जगदलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का आदतन अपराधी है और लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि गंगामुंडा तालाब चौपाटी के पास एक युवक बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ चाकू लहराते हुए धरदबोचा। आरोपी के पास से एक धारदार बटनदार चाकू भी जब्त किया गया।

पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Latest News

कोरबा में ठंड के बीच स्कूलों का समय बदला, कक्षा 1 से 5 के लिए समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:00

कोरबा। जिले में बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने...

More Articles Like This