Wednesday, December 3, 2025

इंद्रावती बचाव समिति-किसान यूनियन ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव,बोधघाट परियोजना निरस्त करने, मक्का खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को पेंशन देने की मांग

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में इंद्रावती बचाव संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन संघ ने जगदलपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिसमें में मक्का फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदने, पंजीकृत किसानों को 60 साल की उम्र में पेंशन देने, खाद और दवाइयों पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ ही बोधघाट परियोजना को निरस्त करने की भी मांग की गई है।
1.मक्का फसल की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपए प्रति क्विंटल से कम दर पर न की जाए और प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित की जाए।
2. पंजीकृत किसानों को 60 साल की आयु में पेंशन और कम से कम 2 लाख रुपए की बीमा राशि दी जाए। साथ ही केसीसी ऋणदाता की मृत्य होने पर केसीसी ऋण माफ किया जाए
3. खाद और दवाइयों पर लगने वाले जीएसटी को तत्काल समाप्त किया जाए।
4. बोधघाट परियोजना को निरस्त किया जाए।
5.वनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाए।
6.इंद्रावती नदी पर बने सभी डेम को खोलने से पहले जल संसाधन विभाग सभी प्रभावित किसानों को सूचित करे।
7.सभी जर्जर डेम, सहायक नालों और तटबंधों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
8.किसानों के नाम से कई बैंक में एजेंट या अन्य लोग ऋण लिए हैं, इसकी जांच करवाई जाए।
9.आदिवासी भूमि संरक्षण के लिए भू माफिया नियंत्रण कानून बनाया जाए।10. वन अधिकार पत्र (पट्टा) धारकों के लिए केसीसी एवं धान खरीदी की बहाली की मांग।
11.खरीफ वर्ष 2025 के पंजीयन एवं फसल रकबा संशोधन कार्य किया जाए।

Latest News

सक्ती: देवरमाल में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला पंच गिरफ्तार

सक्ती। जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने...

More Articles Like This