Wednesday, January 21, 2026

Neela Dram Kaand : मुस्कान रस्तोगी ने जेल में बेटी को जन्म दिया

Must Read
Neela Dram Kaand : लखनऊ। नीले ड्रम में पति की लाश को सीमेंट में दबाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी ने रविवार 24 नवंबर की शाम 6.50 बजे एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। खास बात यह है कि जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में है, उसी सौरभ का जन्म भी 24 नवंबर को हुआ था।

सफेद पोश नेताओं के संरक्षण में लक्ष्मी इंजीनियरिंग दर्री का जिला प्रशासन को खुला चैलेंज, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया मकान और दुकान, पटवारी जांच प्रतिवेदन में हुआ नया खुलासा..

दूसरी बेटी का जन्म, पहली बेटी नाना-नानी के पास

यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू वर्तमान में अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।
23 नवंबर की रात मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर जेल के डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया और फिर अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

जेल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया था। HOD डॉ. शगुन के अनुसार, नवजात का वजन ढाई किलो है और पांच डॉक्टरों की टीम ने उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। बच्चे और माँ दोनों की हालत सामान्य है।

बड़ा सवाल—बच्चा किसका? पति या बॉयफ्रेंड का?

मुस्कान को उसके पति सौरभ की हत्या के आरोप में 19 मार्च को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जन्मी हुई बच्ची सौरभ की है या साहिल की।

    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This