Monday, November 24, 2025

CG Breaking News : सुकमा में बड़ी सफलता—5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादी आत्मसमर्पण, 48 लाख का था इनाम

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों की सूची में बेहद सक्रिय और खतरनाक माना जाता था।

सक्ती के प्रतिष्ठित विकास ट्रेडर्स में 24 नवंबर को हुआ CRI पंप्स एंड मोटर की मैकेनिक मीट का आयोजन,करीब 300 की संख्या में क्षेत्र के प्लंबर रहे मौजूद

आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 4 माओवादियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख, 1 पर 1 लाख का इनाम था।

आत्मसमर्पित माओवादियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इसके साथ ही तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की बढ़ी मौजूदगी ने भी उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

इस आत्मसमर्पण अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

बांकेबिहारी मंदिर में बेकाबू भीड़: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई परेशानियां, कई श्रद्धालु बिना दर्शन लौटे

वृंदावन। रविवार को वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा...

More Articles Like This