Tuesday, February 24, 2026

कोरबा: आकाश अग्रवाल (पप्पू) का 40 वर्ष की अल्पायु में निधन, परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

Must Read

शोक समाचार

आकाश अग्रवाल (पप्पू) का निधन

कोरबा। साडा कालोनी, जमनीपाली के प्रतिष्ठित नागरिक मुरारी लाल अग्रवाल (ठण्डूराम परिवार, कादमा वाले) के पुत्र आकाश अग्रवाल (पप्पू) का मंगलवार को 40 वर्ष की अल्पायु में दुःखद निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहतर और गहन उपचार के लिए उन्हें हैदराबाद स्थित AIG अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवंगत आकाश अग्रवाल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी पार्थिव देह देर रात्रि कोरबा लाई गई।

आज बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे साडा कालोनी के स्थानीय मुक्तिधाम में उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। आकाश अग्रवाल (पप्पू) के निधन की खबर से परिजनों व उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This