Tuesday, February 24, 2026

भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस में हुए शामिल।

Must Read

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जा रही है । इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव विशेष रूप से मौजूद रहे ।
जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से किया गया ।
जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संदेश पत्र वाचन किया तथा “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी”, “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गई।

    Latest News

    AI Summit Uproar : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस बोली- “यह मोदी की सनक और तानाशाही”

    नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को...

    More Articles Like This