Tuesday, February 24, 2026

7 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला: नवजात की भी मौत!

Must Read

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। युवक के शराब पीने से परेशान होकर युवती उसे बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वह नाराज था। आरोपी युवती को ढुकू प्रथा के तहत घर लाया था।

अब पिटाई करते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डंडे से प्रेमिका को पीटते दिख रहा है। घटना के दौरान लोगों ने मारपीट करते देखा। उसका वीडियो भी बनाया, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। पंचनामा के दौरान शरीर पर 40 से ज्यादा डंडे के निशान मिले हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This