Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में NIA की छापेमारी: दो संदिग्ध हिरासत में, डिजिटल उपकरणों समेत आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

Must Read

बीजापुर  प्रतिबंधित माओवादी संगठन की आतंकवादी गतिविधियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी  ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पालनार गांव में NIA की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान  की टीम ने व्यापक तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज़ जब्त किए है।

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि, “हाँ, एक मामले पर  की टीम पालनार आई थी। सर्चिंग में हमने उनकी मदद की थी, लेकिन इस मामले में हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है क्योंकि NIA की जांच सुरक्षा कारणों से गोपनीय होती है। आगे जो भी जानकारी उपलब्ध होगी, वह साझा की जाएगी।”

सूत्रों के अनुसार, पालनार के ग्यातापारा से एक महिला समेत दो पुरुषों को नक्सल सहयोग के संदेह में की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सतर्कता का संकेत मिलता है।

    Latest News

    CG Congress: जिला अध्यक्षों के लिए कांग्रेस का ‘ट्रैफिक लाइट’ फॉर्मूला; हर 3 महीने में होगा टेस्ट, रेड कैटेगरी वाले पद से होंगे आउट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने पार्टी संगठन में कसावट लाने के लिए जिला अध्यक्षों के लिए 'रिपोर्ट कार्ड'...

    More Articles Like This