Thursday, October 30, 2025

नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 46 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025। नगरनार थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 46.375 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4.60 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपियों की हुंडई सेंट्रो कार (UK-08-T-6189) में छिपाकर रखे गए गांजा को जब्त किया। आरोपी उड़ीसा से गांजा लोड कर मेरठ, उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों— मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35) — को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)ii(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, एएसपी महेश्वर नाग एवं सीएसपी सुमीत कुमार डी. धोत्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में निरीक्षक संतोष सिंह सहित सतीश तिवारी, पीलेश्वरी साहू, धरम कश्यप, कृष्णा भारती, डुमर बघेल, यशवंत ध्रुव आदि का विशेष योगदान रहा।

Latest News

लखनऊ की इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला को ISRO के राष्ट्रीय आउटरीच नेटवर्क में शामिल किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान...

More Articles Like This