Friday, February 20, 2026

कपिल त्रिपाठी के गुर्गों ने रायपुर के युवक को धमकाया

Must Read

बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड के आरोपी कपिल त्रिपाठी के गुर्गों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि, रायपुर के युवक ने कपिल त्रिपाठी की प्रताड़ना से तंग आकर पहले बिलासपुर के मकान को बेच दिया। जब रायपुर में शिफ्ट हुआ, तब उसके सहयोगी बदमाश परेशान कर धमकी देने लगे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के कंचना निवासी सुमित सिन्हा ने पुलिस को बताया कि, उसने पहले कपिल त्रिपाठी से ब्याज पर पैसे लिए थे। पैसे देने के बाद कपिल त्रिपाठी उससे अधिक ब्याज वसूलने लगा। उसकी धमकियों के डर से वो मुंहमांगा ब्याज चुकाते रहा। इसके बाद भी कपिल ने ईमानदारी से हिसाब नहीं किया और रुपए के लिए उसे परेशान कर धमकी देता रहा।

सुमित ने बताया कि, कपिल उसे लगातार परेशान करता रहा। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने साल 2021 में नेहरू नगर स्थित मकान को बेच दिया। जिसके बाद चार किश्तों में उसने कपिल को 26 लाख रुपए दिए। जिसके बाद सुमित अपने परिवार सहित बिलासपुर छोड़ दिया और रायपुर में शिफ्ट हो गया।

सुमित को लगा कि, इतने पैसा देने के बाद अब कपिल का कर्ज चुकता हो गया है। लेकिन, अचानक तीन साल बाद अब कपिल त्रिपाठी का दोस्त अनिमेश शुक्ला फोन कर उससे 6 लाख रुपए की मांग कर रहा है। इसके लिए उसने सुमित के रिश्तेदारों को भी फोन कर धमकी दी। अनिमेश उसे कपिल का चार लाख बकाया होने का दावा कर रहा है।

सुमित ने अपने मोबाइल से कॉल कर कपिल के सारे पैसे देने की बात कही। शुक्रवार 15 नवंबर को भी अनिमेश ने सुमित को धमकी दी। जिससे परेशान होकर सुमित ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कपिल त्रिपाठी हत्या के केस में जेल में बंद है। इसके बाद भी वो जेल में रहकर अपने गुर्गों के जरिए जमीन और ब्याज का अवैध कारोबार बेखौफ संचालित कर रहा है। यह भी आरोप है कि कपिल के गुर्गे उसके नाम से धमका कर यह कारोबार कर रहे हैं। कपिल अपने सहयोगियों के जेल में रहकर यह सब कर रहा है।

    Latest News

    जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार को घेरा

    जांजगीर-चांपा: कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर विष्णु देव साय सरकार पर साधा निशाना, किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का लगाया आरोपजांजगीर-चांपा...

    More Articles Like This