Monday, February 23, 2026

Birth-Death Certificate : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन

Must Read

रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अब राज्य में सभी Birth-Death Certificates ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं।

ACB कार्यवाही से निलंबित हुए शिक्षक विनोद कुमार साण्डे का जलवा,वरिष्ठ अधिकारियों की मेहरबानी पुनः मिली वही जिम्मेदारी…..

अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। अब नागरिकों को नगर निगम या पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन, सत्यापन और प्रमाणपत्र डाउनलोड — सभी प्रक्रिया एक ही ऑनलाइन पोर्टल से होगी।

राज्य सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे और नागरिकों को सुविधा मिलेगी। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This