Tuesday, February 24, 2026

नशीले टेबलेट के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…

Must Read

जांजगीर/छत्तीसगढ़. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 4320 नशीले टेबलेट के साथ आरोपी सन्नू कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 सी, 29 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी से बाइक और 8 हजार नगद भी जब्त किया गया है. जब्त नशीले टेबलेट की कीमत 42 हजार 768 रुपये है..

दरअसल, मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड जांजगीर में पुलिस पेट्रोल के पास नशीले टेबलेट के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसके बाद टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी और 4320 नशीले टेबलेट के साथ पकड़ा..

एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि नशीले टेबलेट और सिरप बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में भी पता लगाया जा रहा है कि टेबलेट कहां से लाया गया था. पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है..

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This