Sunday, October 26, 2025

Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार पर बढ़ा भरोसा, रेलवे ने बढ़ाए कोच

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

Vande Bharat Express रायपुर, 26 अक्टूबर 2025| बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को दोबारा 16 कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया है। अब इस हाई-स्पीड ट्रेन में 1128 यात्री सफर कर सकेंगे।

5 नवंबर को सक्ती में मनाई जाएगी गुरुनानक जयंती, सुरेश कृपलानी के नेतृत्व में होगा भव्य उत्सव

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन औसतन 800 से अधिक यात्री इस ट्रेन में सफर कर रहे हैं। ट्रेन के समय पर चलने और आरामदायक यात्रा अनुभव के कारण यात्रियों का भरोसा इस ट्रेन पर लगातार बढ़ रहा है।

पहले दिसंबर 2022 में जब नागपुर रूट पर वंदे भारत की शुरुआत हुई थी, तब इसमें 16 कोच थे। लेकिन टिकट दरें अधिक होने से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, जिसके चलते अप्रैल 2023 में इसे घटाकर 8 कोच कर दिया गया था। अब त्योहारों के सीजन में दोबारा यात्रियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है।

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई

रविवार को ट्रेन के सीसी कोच में 54 और ईसी कोच में 6 वेटिंग लिस्ट दर्ज की गई, जो इस ट्रेन की लोकप्रियता को दर्शाती है। वहीं, अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस समय पर और नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों का भरोसा और बढ़ा है।

रायपुर से बिलासपुर या नागपुर तक तेज़ और आरामदायक यात्रा के लिए यह ट्रेन अब यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

Latest News

छठ पर्व पर कोरबा में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम, घाटों पर पुलिस और गोताखोर तैनात

कोरबा, 26 अक्टूबर 2025। जिला प्रशासन और पुलिस ने छठ पर्व के अवसर पर नगरवासियों की सुरक्षा और सुविधा के...

More Articles Like This