मुंगेली, 24 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में, लोरमी पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री तालाब (टेकनपारा) में हुई हत्या के प्रयास की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने प्रीतम दिवाकर के घर में लोहे की रॉड, डण्डा और चाकुनुमा हथियार से हमला किया। इस दौरान अन्य लोग भी घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 586/25 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों राजकुमार, दिलीप, नीलकुमार और देवकुमार घृतलहरे को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
