Tuesday, February 24, 2026

Police Vehicle Driver : पुलिस वाहन चालक पर महिलाओं ने लगाया आरोप

Must Read

कोरबा: पंप हाउस कॉलोनी की महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी के पेट्रोलिंग वाहन चालक राम कुमार प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि राम कुमार प्रजापति खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमकाता है और उनसे वसूली करता है।

Bodies of couple found: कुम्हरता गांव में दोहरी मौत की गुत्थी, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई

महिलाओं ने बुधवार को कोरबा एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि राम कुमार प्रजापति पंप हाउस क्षेत्र में अपनी पुलिस पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता है। साथ ही, वह गाली-गलौज भी करता है और आसपास के नागरिकों में डर का माहौल बना देता है।

एसपी कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Latest News

    AI Summit Uproar : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस बोली- “यह मोदी की सनक और तानाशाही”

    नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को...

    More Articles Like This