Tuesday, February 24, 2026

कोरबा में लापता युवक का कंकाल मिला, कपड़ों से हुई पहचान

Must Read

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर का कंकाल जंगल में मिला है। वह 18 सितंबर से लापता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एक गमछा और कपड़े पेड़ पर बंधे मिले, जबकि नीचे कंकाल पड़ा था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की। पुलिस को आशंका है कि सुखसागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी।

परिजनों के अनुसार, सुखसागर खेती-किसानी का काम करता था और चार बच्चों का पिता था। बड़े बेटे के एक्सीडेंट के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

    Latest News

    *धुड़मारास में धुरवा नृत्य और सिहाड़ी-महुए की माला के साथ हुआ विदेशी विशेषज्ञ का आत्मीय अभिनंदन*

    जगदलपुर, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के प्रतीक बस्तर जिले में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय पर्यटन...

    More Articles Like This