Tuesday, February 24, 2026

सबरीमाला दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर फंसा, पुलिस और अग्निशमन ने बचाई जान

Must Read

नई दिल्ली। केरल के प्रमादम में सबरीमाला दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में एक हादसे की आशंका पैदा हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

स्थानीय पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने मिलकर हेलीकॉप्टर को हाथ से धक्का देकर बाहर निकाला। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुरक्षित रहीं।

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों के कारण कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और घटना को नियंत्रित कर लिया गया।

    Latest News

    CG Police News : छत्तीसगढ़ के इन दो बड़े शहरों में अब कलेक्टर नहीं, पुलिस कमिश्नर के पास होगी असली ताकत

    CG Police News , रायपुर — छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था के ढांचे में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री...

    More Articles Like This