Tuesday, February 24, 2026

Liquor Dispute: शराब लेने की होड़ में भिड़े दो गुट, मारपीट में युवक लहूलुहान

Must Read

Liquor Dispute कोरबा (छत्तीसगढ़) — शनिवार रात टीपी नगर स्थित शराब दुकान के बाहर उस समय तनाव का माहौल बन गया जब शराब खरीदने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।

Raipur Attack : रायपुर मंदिर के सामने युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी तिलक बाघ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब देसी और अंग्रेजी शराब दुकान बंद होने वाली थी। इस बीच, शराब खरीदने की होड़ में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जो हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट के बाद दोनों गुट मौके से फरार हो गए।

Missing Mobile Recovered: DSP ठाकुर गौरव सिंह की टीम ने किया कमाल, 22 लाख के मोबाइल बरामद

गवाहों ने बताया कि दुकान बंद होने के बावजूद कुछ युवक जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे और दुकानदारों के साथ गाली-गलौज तक करने लगे। गुस्साए युवकों ने दुकान के गेट पर लात मारकर तोड़फोड़ भी की।

शराब पीने का अड्डा बनी दुकान के बाहर की सड़क

घटना के दौरान दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीते लोग नजर आए। आसपास चखना बेचने वाली कई दुकानें भी खुली थीं, जहां शराबियों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इंदिरा स्टेडियम के पास भी ठेले वालों द्वारा बिना रोक-टोक शराब परोसी जा रही थी।

रात 10 बजे के बाद एक महिला और पुरुष शराब की खाली बोतलें इकट्ठा करते देखे गए। उन्होंने बताया कि एक बोरी से ज्यादा बोतलें वे पहले ही जमा कर चुके हैं, और एक बोरी पहले ही ले जाकर बेच चुके हैं। इससे साफ है कि इलाके में खुलेआम शराब पी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह बेखबर है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This