Tuesday, February 24, 2026

Birthday controversy: सड़क पर किया बर्थडे सेलिब्रेशन, शांति भंग करने वालों पर कसा पुलिस का शिकंजा

Must Read

Birthday controversy भिलाई (दुर्ग): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाकर कानून का मजाक उड़ाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपियों ने रात में सरेआम सड़क रोककर बर्थडे सेलिब्रेशन किया।

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा में चार विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की अनुमति, अब यहीं होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पढ़ाई

फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे, सड़क को बनाया पार्टी स्पॉट

घटना 13 अक्टूबर रात 12:30 बजे की है, जब सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (CG-12 AQ 3600) से शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव और रवि यादव वैशाली नगर के कैम्प-1 पहुंचे। इन लोगों ने सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।

इसके बाद म्यूजिक सिस्टम ऑन किया गया और तेज गानों की आवाज के बीच ‘बॉस’ लिखा केक काटा गया। केक काटने के दौरान सभी युवक वीडियो बना रहे थे और जमकर आतिशबाजी भी की गई।

सक्ती में दीपावली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

इस सड़क पर हुड़दंग मचाते हुए वीडियो को युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

थाना वैशाली नगर में मामला दर्ज कर शुभम यादव (32), सोहन मेश्राम (35), रवि प्रसाद (26) और नीरज कुमार सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी निगरानी बदमाश हैं और इन पर पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This